फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खूंटी जलने से बिलबिलाए शहरी

खूंटी जलने से बिलबिलाए शहरी

Fri, 13 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 13 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शहरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिजली रानी ने खूब नखरे दिखाए। विशेश्वरगंज में लगे ट्रांसफार्मर की खूंटी जलने तथा दोपहर को 33 हजार लाइन के ब्रेक डाउन होने से प्रकाशनगर उपकेंद्र के फीडरों की बत्ती गुल हो गई। इस दौरान लोगों को उमस की वजह से पसीने-पसीने होना पड़ा और परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे विशेश्वरगंज तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मर की खूंटी और लीड अचानक जल गई। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बत्ती जाते ही लोगों ने सोचा कि सुबह 9 से 11 बजे तक होने वाली रोस्टरिंग हुई है। 11 बजे अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई, लेकिन खूंटी जली होने की वजह से विशेश्वगंज, सकलेनाबाद आदि क्षेत्रों की आपूर्ति ठप रही। उमस से बेहाल लोगों ने विभागीय अधिकारियों से अपने गुस्से का इजहार किया। इस पर लाइनमैन ने जंफर काटकर दूसरे ट्रांसफार्मर से विशेश्वरगंज की बिजली आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया। इस बीच दोपहर में करीब 3 बजे 33 हजार की लाइन ब्रेक डाउन हो गई, जिससे प्रकाशनगर उपकेंद्र से होने वाली पांचों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान शहरवासियों को गर्मी में बिलबिलाना पड़ा। इस संबंध में जेई अकबर अली ने बताया कि विशेश्वरगंज के पास स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आने से संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति घंटों ठप रही। खबर लिखे जाने तक लाइनमैन फाल्ट को ढूंढने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed