{"_id":"67561","slug":"Ghazipur-67561-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर पहुंच पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर पहुंच पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा
Ghazipur
Updated Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित तहसील मुख्यालयों से रवाना हो गई। एक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कार्मिक शामिल हैं। इसके चलते संबंधित तहसील मुख्यालयों पर दिन में काफी गहमागहमी रही। इससे पूर्व मतदान कर्मियों को जरूरी टिप्स दिए गए।
नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन नगरपालिका परिषदों गाजीपुर, मुहम्मदाबाद एवं जमानिया तथा पांच नगर पंचायतों सादात, जंगीपुर, दिलदारनगर, सैदपुर तथा बहादुरगंज में 285 बूथ बनाए गए हैं। इतनी ही संख्या में पोलिंग पार्टियां भी बनाई गई हैं। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कर्मी हैं। मंगलवार को दिन में सभी पोलिंग पार्टियां अपने संबंधित तहसील मुख्यालयों से पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गई। नगर पालिका परिषद गाजीपुर एवं नगर पंचायत जंगीपुर की पोलिंग पार्टी सदर तहसील मुख्यालय तथा नपाप मुहम्मदाबाद एवं नगर पंचायत बहादुरगंज की पोलिंग पार्टियां इंटर कालेज परिसर से रवाना हुई। इसी तरह नपाप जमानिया एवं नगर पंचायत दिलदारनगर की पोलिंग पार्टियां जमानिया तहसील मुख्यालय तथा सैदपुर नगर पंचायत की पोलिंग पार्टी टाउन इंटर कालेज परिसर से मतपेटी तथा मतदान सामग्री संग बूथों के लिए रवाना हुई। इसके अलावा जखनिया तहसील मुख्यालय से सादात नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। रवानगी केंद्रों पर बूथवार सेंटर बनाए गए थे। इस दौरान कुछ मतदान कार्मिकों को अव्यवस्था का भी सामना करना पड़ा।