{"_id":"65310","slug":"Ghazipur-65310-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन संग दो ने दाखिल किया परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन संग दो ने दाखिल किया परचा
Ghazipur
Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर पंचायतअध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना परचा दाखिल किया। वहीं विभिन्न निकायों से वार्ड सभासद पद के लिए आठ दावेदारों ने नामांकन किया। सादात, बहादुरगंज और सैदपुर नगर पंचायत के लिए शनिवार को किसी भी पद पर नामांकन नहीं हो सका।
नगर निकाय चुनाव जिले में चौथे चरण में कराया जाएगा। चार जुलाई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 7 जून से शुरु है। आज तीसरे दिन नगरपालिका परिषद गाजीपुर के विभिन्न वार्डों के लिए पांच उम्मीदवारों की ओर से सभासद पद पर परचा दाखिल किया गया। जंगीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन बैजू सिंह यादव सहित 2 उम्मीदवारों ने और वार्ड सभासद पद के लिए एक ने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। इसी तरह दिलदारनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से एक उम्मीदवार और मुहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर आठ से सभासद पद के लिए ईमामुद्दीन ने आज परचा भरा। आज सादात, सैदपुर तथा बहादुरगंज नगर पंचायत के किसी भी पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इस तरह से तीन दिनों में अब तक विभिन्न निकायों के अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन तथा वार्ड सभासद पद के लिए 19 उम्मीदवारों की ओर से परचा दाखिल किया जा चुका है। नामांकन प्रक्रिया के चलते सभी संबंधित तहसीलों के आसपास दिनभर गहमा-गहमी बनी रही। आने वाले दिनों में नामांकन करने वाले कई दावेदारों की ओर से जरूरी कागजात के लिए आज भी भाग-दौड़ लगाई जाती रही।
इनसेट
मतगणना केन्द्र का निरीक्षण
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की तिथि करीब आते ही इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के साथ ही मतगणना की तैयारियां भी शुरु कर दी गई है। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र स्थित मतगणना केंद्र का शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे मतगणना केंद्र का जायजा लिया। उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उनके निरीक्षण के समय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन सिंह और होरीलाल आदि मौजूद थे।