फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किया सांसदों की बुदि्ध शुदि्ध के लिए यज्ञ

किया सांसदों की बुदि्ध शुदि्ध के लिए यज्ञ

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय संसद की उम्र 60 साल होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांसदों के सद्बुद्धि की कामना करते हुए रविवार को बड़ामहादेवा में शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर माननीयों को संविधान पढ़कर विधि के अनुरूप आचरण करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

इस मौके पर समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि 15वीं लोकसभा के छठे, सातवें और आठवें सत्र में लोकसभा की कार्रवाई 96 दिन चलनी थी, जो मात्र 51 दिन ही चली। 45 दिन के सदन न चलने का 2000 रुपये दैनिक भत्ता के हिसाह से प्रत्येक सांसद ने 90-90 हजार रुपये लिए। चूंकि एक घंटे की कार्रवाई पर 20 लाख 80 हजार 741 रुपया खर्च होता है। 45 दिनों में 201 घंटा 18 मिनट सदन की कार्रवाई व्यवधानिक रहने से कुल 41 करोड़ 88 लाख 53 हजार 166 रुपये का नुकसान हुआ। यह सूचना आरटीआई एक्ट के तहत प्राप्त होने पर अवैधानिक रूप से लिए गए भत्ते को वापस कराने के लिए लगभग 350 सांसदों को ई-मेल एवं उनके मोबाइल पर एसएमएस किया गया। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा संसदीय कार्य मंत्रालय को भी लिखा गया। डा. मुरली मनोहर जोशी, मुलायम सिंह यादव, एचडी देवगौड़ा, लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी आदि को पंजीकृत पत्र भेजकर भत्ते का लिया गया पैसा वापस करने की मांग की गई, लेकिन दो सांसदों को छोड़कर किसी ने जवाब देना उचित नहीं समझा। वक्ताओं ने सांसदों से अपील की कि वे लोकतंत्र के सबसे पवित्र मंदिर को अपने खराब आचरण से गंदा न करें। कहा कि संसदीय नियमों के अनुसार सदन में हंगामा करना, नारे लगाना, पर्चे फाड़ना, गैलरी में जाकर चिल्लाना वर्जित है, लेकिन इस मर्यादा को तार-तार कर दिया गया है। इसमें सत्ता एवं विपक्ष सभी दोषी है। सांसदों को कानून का ज्ञान कराने एवं सद्बुद्धि की कामना सभी ने की। इस मौके पर योगेंद्र चौहान, उमेश श्रीवास्तव, विवेकानंद, शिवानंद, मो. फारुख, नीरज तिवारी, कुबेर राम, सचिदानंद, भारती जी, मनोज तिवारी, पिंटू कुशवाहा, रविकांत पांडेय, रमाकांत, दयाशंकर पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन गुल्लू यादव तथा अध्यक्षता रामवृक्ष यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed