{"_id":"62551","slug":"Ghazipur-62551-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुखों ने डीएम से मांगा शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुखों ने डीएम से मांगा शस्त्र लाइसेंस
Ghazipur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। विकास क्षेत्र पंचायत प्रमुख संघ की ओर से समस्त क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को सदर ब्लाक पर हुई। इस मौके पर समस्याओं पर विचार किया गया और 14 सूत्रीय मांग पत्र पर जिलाधिकारी से समाधान की मांग की गई। इसी क्रम में पंचायती राज व्यवस्था में प्राप्त अधिकारों को लागू करने और सभी प्रमुखों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान के 73वें संशोधन में पंचायती राज व्यवस्था में प्राप्त अधिकारों को लागू नहीं किया जा रहा है। इसे लागू किया जाना चाहिए। ब्लाक की त्रैमासिक बैठक में ब्लाक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति होनी चाहिए। ब्लाक की योजनाओं में प्रमुख का भी सलाह मशविरा लिया जाना चाहिए। आए दिन कहीं न कहीं विवाद हो रहा है। ऐसे में जान माल की सुरक्षा के लिए सभी ब्लाक प्रमुखों को शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराया जाए। वक्ताओं ने कहा कि खंड विकास अधिकारी सरकारी गाड़ी व तेल का दुरुपयोग करते हैं जिसे रोका जाना चाहिए। सभी विकासखंड़ों में कम से कम 100 हैंडपंप प्रमुख के प्रस्ताव पर जांच के बाद लगाया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सीडीपीओ तथा पीओ की मिलीभगत से पोषाहार बेच दिया जाता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए। ब्लाक के तहत आने वाले स्वास्थ्य केन्द्र, गेहूं क्रय केन्द्र आदि पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जानी चाहिए। गांवों की सफाई के लिए लगाए गए सफाईकर्मियों के कार्य की जांच होनी चाहिए। जो कार्य पर नहीं आते उन्हें दोषी मानकर निलंबित कराया जाए। इसी प्रकार कई समस्याओं पर बिंदुवार चरचा की गई। वक्ताओं ने जिलाधिकारी से इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके निराकरण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष विजय सिंह यादव, सरिता राय, रामायण सिंह, मीडिया प्रभारी शशिपाल उर्फ घूरा सिंह, सुभाष गुप्ता, जनार्दन सिंह, संतोष यादव, अजय यादव, छोटू यादव, अमरनाथ यादव, आजाद कन्नौजिया, कलाम भाई, अवधेश राय अदि ने विचार व्यक्त किया।