फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पकड़ा गया जावेद, चालान प्रदीप का !

पकड़ा गया जावेद, चालान प्रदीप का !

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिस काम को पुलिस नहीं कर पाई शनिवार को वह काम नगर पालिका के ईओ एके श्रीवास्तव ने कर दिखाया। नगर पालिका कार्यालय के नीचे साइकिल चुरा रहे एक युवक को रंगेहाथ धर-दबोचा और उसे कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन पुलिस को चकमा देकर आरोपी कोतवाली से भाग निकला। इस बारे में कोतवाली में कोई लिखापढ़ी तक नहीं की गई है जबकि पूछे जाने पर कोतवाल ने जो बयान दिया वह विरोधाभासी प्रतीत हुआ है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि नगर पालिका कार्यालय के नीचे से कई कर्मियों की साइकिल चोरी हो गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने तो साइकिल चोरों को पकड़ सकी और न ही नपा कार्यालय के पास कोई चौकसी ही बढ़ाई। शनिवार की सुबह नपा के ईओ की निगाह अचानक साइकिल चुराकर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक पर पड़ी तो उन्होंने साहस दिखाते हुए उसे पीछे से ही धर दबोचा। इसके बाद उसे सीधे कोतवाली ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो देर दोपहर आरोपी कोतवाली से चंपत हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के संबंध में पुलिस ने कोई लिखापढ़ी भी नहीं की गई थी। हकीकत जानने के लिए जब प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमरेश सिंह बघेल से पूछा गया तो एक बारगी वह पकड़े गए आरोपी का नाम तक नहीं बता पाए। बाद में बताया कि उसका नाम प्रदीप था और वह नूरुद्दीनपुरा का रहने वाला था। उसका चालान कर दिया गया है। वहीं ईओ का कहना था कि पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना नाम जावेद निवासी टाउनहाल बताया था। अब यह जांच का विषय है कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी जावेद के स्थान पर कैसे प्रदीप का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed