फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सरजू पांडेय को सभी दलों ने किया नमन

सरजू पांडेय को सभी दलों ने किया नमन

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पूर्व सांसद सरजू पांडेय की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि सरजू पांडेय हमारे क्षेत्र के महान पुरोधा रहे हैं। उनका जीवन चरित्र बेदाग रहा है। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में अद्वितीय योगदान दिया। उनके जीवन में कुर्बानी कूट-कूट कर भरी थी। उनका पूरा जीवन गरीबों, मजलूमों, किसानों व मेहनतकश लोगों को समर्पित था। अपने जीवन में विचलित होने वाले इंसान को ऐसे महापुरुष के कर्मों से प्रेरणा लेकर सही रास्ते पर आना चाहिए। उनकी ऊर्जा हमेशा हमारा मार्ग दर्शन करती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री ने कहा कि उनका सपना समता मूलक एवं शोषण विहीन समाज के स्थापना की थी। वे अपने सिद्धांतों पर हमेशा चलते रहे। उन्हाेंने एक बार समाज सेवा के लिए घर छोड़ा तो पुन: पीछे मुड़कर घर की ओर नहीं देखा। हम सभी को उनके सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित रहना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि कही जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में प्रो. केएन सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, कांग्रेस के नेता जमाल अहमद जैदी, रविकांत राय, जनार्दन राय, नगीना पांडेय, राजेंद्र राय, सपा के नेताओं में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्मदेव यादव, सुवच्चन यादव, सूरज राम बागी, रामअवतार शर्मा, अखिलेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र घोष, भाजपा के विजेंद्र राय, विजय शंकर राय, सुरेंद्र पांडेय, संजय राम, शमीम अहमद, राम परीखा यादव, दीनानाथ यादव, राधेश्याम कुशवाहा, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुग्रीव पाल व डा. अब्दुल क्यूम अंसारी आदि शामिल थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक जयराम सिंह व संचालन अमेरिका यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed