फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पशु तस्करी पर डीआईजी सख्त

पशु तस्करी पर डीआईजी सख्त

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी एसके भगत ने बुधवार को मातहतों की नकेल कसी। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए उन्होंने पुलिस से पांच दिन के अंदर जिले से माफिया राज खत्म करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर अधूरा मिलने पर डीआईजी ने जमानिया कोतवाली के मुंशी महेंद्र प्रताप सिंह को लाइनहाजिर करने का भी निर्देश दिया जबकि पशु तस्करों की तीन ट्रक पकड़ने पर डीआईजी ने जमानिया कोतवाल ओपी सिंह की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

जिले में पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस कप्तान ने दो दिन पूर्व जिले के छह सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन बीते मंगलवार की भोर में डीआईजी एसके भगत को गोपनीय सूचना मिली कि आजमगढ़ से गाजीपुर होते हुए पशु तस्करोें के तीन ट्रक पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। डीआईजी ने निर्देश पर जमानिया कोतवाल ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। इसमें दवैथा के ग्रामीणों और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा। लेकिन इसको लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। रात में पर्यटन मंत्री ओपी सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने भी आईजी और डीआईजी को इस वाकये की जानकारी दी। इस पर बुधवार की सुबह डीआईजी एसके भगत वाराणसी से सीधे जमानिया पहुंचे। यहां पुलिस अधीक्षक, एसपीआरए, एसपी सिटी, सीओ जमानिया वेद प्रकाश के साथ डीआईजी दवैथा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद डीआईजी जमानिया कोतवाली पहुंचे। देर शाम पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने साफ कहा कि पशु तस्करी पूरी तरह से बंद कराई जाएगी। माफियाराज खत्म होगा। इसके लिए वन माफिया, खनन माफिया, भू माफिया की सूची तैयार कर उनके खिलाफ अभियान चलेगा। यह भी कहा कि पीड़ितों की सुनवाई नहीं करने वाले थानेदारों की कुर्सी छीन ली जाएगी। अफवाह फैलाने तथा पुलिस को फर्जी सूचना देने पर संबंधित को चिह्नित िकया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed