फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एकाकीपन के साथी ने ही ली अविनाश की जान

एकाकीपन के साथी ने ही ली अविनाश की जान

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वेद प्रकाश शर्मा
विज्ञापन

गाजीपुर। भांवरकोल के शेरपुर कला गांव का अविनाश राय न तो कोई जादूगर था और न ही संपेरा। बीएससी मैथ की डिग्री पाया अविनाश अपने घर में अकेले ही रहता था और गांव-गिरांव के गरीब बच्चों को ट्यूशन पढ़ता था। इससे ही उसका जीवन चलता था। 15 वर्ष पूर्व डिस्कवरी चैनल पर दो अंग्रेजों को सांपों को पकड़ता देख उसकी ऐसी मनोदशा बदली कि वह विषधरों पर फिदा हो गया। छोटे डंडे के सहारे वह विषधरों को पकड़ता और अपना एकाकीपन दूर करने के लिए इन्हीं विषधरों से खेलता। लेकिन सोमवार को उसका यही शौक उसके लिए काल बन गया। जहरीले सांप को पकड़ने के दौरान सर्प ने उसे कई जगह डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

करीब 10 वर्ष पहले अमर उजाला से हुई बातचीत में उसने बताया था कि जैसे ही उसे इस बात की जानकारी होती थी कि आस-पास कहीं पर विषैला सांप निकला है तो वह तुरंत वहां पहुंच जाता था और उन्हें पकड़ लेता था। अविनाश के इस हुनर के बदौलत गांव वाले भी काफी निश्चिंत रहा करते थे कि सांप निकलेगा तो अविनाश है ना। सांप पकड़ने में अत्यंत सतर्कता बरतने वाला अविनाश खुद भी कहता था कि यह बहुत जोखिम भरा काम है और इसमें तब तक पलक भी नहीं झपकनी चाहिए जब तक कि सांप अच्छे से पकड़ में न आ जाए। हालांकि उसे भी क्या पता था कि उसक ी मौत की वजह भी विषधर ही बनेगा। सोमवार को अविनाश की नजर अपने गांव के एक खेत में बैठे लंबे जहरीले सांप पर पड़ी। बगैर समय गंवाए ही वह सांप को पकड़ने लगा। लेकिन जरा सी चूक हुई और सर्प ने उसे डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed