फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पत्रकार समेत चार की बाइक फूंकी

पत्रकार समेत चार की बाइक फूंकी

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के मिश्रबाजार में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने एक अहाते में खड़ी एक पत्रकार सहित चार लोगों को बाइक फूंक दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मिश्रबाजार निवासी सत्येंद्र की चहारदीवारी के भीतर गोरखनाथ गुप्त, अनिल गुप्त तथा पत्रकार विनोद गुप्त अपनी बाइक खड़ी कर बक्सर एक शादी समारोह में गए थे। जब वापस लौटे तो देखा कि चारों बाइक धू-धूकर जल रही है। आनन-फानन में गेट खोलकर आग जब तक आग बुझाई, तब तक तीन बाइक जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए, जबकि एक बाइक आधी जली थी। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। अगर समय से बाइक की आग को नहीं बुझाया गया तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस मामले में पत्रकार विनोद गुप्ता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मुहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत बलुआ ग्राम में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने आए वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ भट्ट के भतीजे करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाट सराय निवासी संजीव कुमार की बाइक चोर उठा ले गए। संजीव ने बाइक चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed