फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आप के टिकट पर लड़ेंगे ब्रजभूषण

आप के टिकट पर लड़ेंगे ब्रजभूषण

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए आम आदमी पार्टी से टिकट पाने का दावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने किया है।
विज्ञापन

मनिहारी विकास खंड के यूसुफपुर गांव निवासी ब्रजभूषण दूबे मौजूदा समय में जिला पंचायत के सदस्य हैं। उन्होंने पीजी कालेज से एमए, बीपीएड करने के बाद वर्ष 1992 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और भाजपा किसान मोर्चा में काफी दिनों तक काम किया। पार्टी में रहते हुए किसानों के लिए उनका चलाया गया आंदोलन पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मतभेद के चलते उन्होंने चार जनवरी 2004 को भाजपा से त्याग पत्र देकर सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया की स्थापना की। तब से लगातार जिले की समस्याओं को लेकर वह आंदोलन करते रहे हैं। वर्ष 2010 में मनिहारी विकास खंड के द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में विधानसभा के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में सदर से चुनाव भी लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर आम आदमी पार्टी की स्थापना होने के बाद उन्होंने जिले की कमान संभाली और जिले के विकास को लेकर झंडा बुलंद किया। अन्ना के आंदोलन में भी ब्रजभूषण दूबे ने काफी मेहनत की थी। आप का लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को इस फैसले के लिए बधाई देते हैं। लोकसभा चुनाव में जिले की जनता का दिल जीतने की कोशिश करूंगा। हमारा मकसद है कि राजनीति में प्रवेश कर चुके भ्रष्ट लोगों को जेल की सलाखों में डाला जाए। जिससे जनता को भ्रष्टाचारियों से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed