फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आढ़ती से दिनदहाड़े आठ लाख की लूट

आढ़ती से दिनदहाड़े आठ लाख की लूट

Fri, 03 Jan 2014 05:46 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 03 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
जंगीपुर। नवीन कृषि मंडी जंगीपुर में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गल्ला आढ़ती जंगबहादुर गुप्ता से सात लाख 90 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। भागते समय एक बदमाश बाइक से गिर गया, जिसे लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन उसके साथी लूट की रकम लेकर भाग निकले। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जंगीपुर मंडी में गुरुवार के साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ थी। सुबह करीब नौ बजे एक बाइक पर तीन लुटेरे मंडी पहुंचे। उस समय जंगबहादुर गुप्ता उर्फ जग्गू अपनी आढ़त पर गल्ले की खरीदारी के बाद व्यापारियों को भुगतान कर रहे थे। इसी बीच एक लुटेरे ने आढ़ती के पास जाकर सौ-सौ रुपये की नोट बिखेर दी और आढ़ती से बोला कि आपका रुपया गिरा है। जैसे ही आढ़ती ने गिरे रुपयों की ओर नजर घुमाई, लुटेरे ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और साथी की बाइक पर सवार होकर मंडी के दो नंबर गेट से भाग निकला। आढ़ती के शोर मचाने पर कारोबारियों ने लुटेरों का पीछा किया। गेट से बाहर आने पर बाइक के पीछे बैठा एक लुटेरा गिर पड़ा पर उसने रुपयों से भरा बैग साथियों की तरफ फेेंक दिया जिसे लेकर दोनों गाजीपुर की ओर भाग निकले। उधर, अपनी जान बचाने के लिए बाइक से गिरा लुटेरा बेसो नदी की ओर भागने लगा। उसे व्यापारियों के साथ आसपास के युवक दौड़ा रहे थे। वह नदी के किनारे अरहर के खेत में घुस गया। इस पर लोगों ने खेत को चारों ओर से घेर लिया। साहस का परिचय देते हुए जंगीपुर बघोल गांव निवासी कांता राम तथा अंधऊ निवासी डब्लू कुशवाहा खेत में घुस गए और कुछ ही देर में लुटेरे को दबोच लिया गया। खेत से बाहर आने पर लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया लेकिन कुछ लोगों ने उसे बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमन कुमार और फरार दोनों साथियों का नाम गोराबारी-कटिहार, बिहार निवासी राजकुमार व कालू बताया।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी कमल किशोर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच लूट के विरोध में मंडी के कारोबारियों ने मंडी का गेट बंद कर दिया। इसके बाद कारोबारी जुलूस निकालकर जंगीपुर थाने पहुंच गए। वहां एसपी ने उनसे वार्ता की। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर फरार लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और लूट की रकम बरामद कराने का आश्वासन देकर कारोबारियों को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed