फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शहादत दिवस पर निकाला संकल्प मार्च

शहादत दिवस पर निकाला संकल्प मार्च

Mon, 30 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 30 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। खानपुर गोली कांड में शहीद डा. रमेश बिंद तथा दुखंती बिंद की 14वीं बरसी रविवार को शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर संकल्प मार्च निकाला गया जो बहेरी डगरा पर सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि इनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पार्टी इस न्याय की लड़ाई को जनता के बीच ले जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति में भाजपा के बराबर की सहयोगी भूमिका में दिख रही है। भाकपा माले दंगा पीड़ितों के लिए राहत कोष के लिए अभियान चलाएगा। मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों को न्याय दो सवाल पर दो जनवरी को देश व्यापी आह्वान पर जिले में प्रदर्शन किया जाएगा। संकल्प सभा में नंदकिशोर बिंद, डा. रणवीर सिंह, बसंत यादव, आजाद यादव, सरोज यादव, राणा मास्टर ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता नंदकिशोर बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed