{"_id":"59-116502","slug":"Ghazipur-116502-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Ghazipur
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली/शादियाबाद। नंदगंज और शादियाबाद थाना क्षेत्र में हुए हादसों में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई।
महमूदपुर पाली गांव निवासी कृष्णनाथ राजभर मुंबई में नौकरी करता है। सुबह करीब 8 बजे उसकी पत्नी दुर्गावती (40 वर्ष) कहीं जा रही थी। इसी दौरान राजभर बस्ती के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ पुलिया तोड़ते हुए पटरी के नीचे पलट गया। आसपास के लोग उसे सैदपुर पीएचसी ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घटना की दुर्गावती के पति को दी।
वहीं एक अन्य घटना में शादियाबाद थाना क्षेत्र के हरदासपुर काशी गांव निवासी नन्हक राम (55) शनिवार को दिन में पैदल अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान हंसराजपुर से शादियाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही अधेड़ गिर पड़ा। इसके बाद बस उसे रौंदते हुए आगे निकल निकल गई। गंभीर रूप से घायल होने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रही बस को पुलिस ने पकड़ लिया।