फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अब सौ बेड का होगा जिला महिला चिकित्सालय

अब सौ बेड का होगा जिला महिला चिकित्सालय

Sat, 14 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 14 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला महिला चिकित्सालय का विस्तार कर अब उसे जल्द ही 100 बेड का कर दिया जाएगा। इसके लिए पुराने जिला अस्पताल के पास ही तीन तल्ले का भवन बनाया जाएगा। शासन ने 1857.59 लाख का बजट भी स्वीकृति कर दिया है। अस्पताल के मुख्य भवन के साथ ही चिकित्सकों के आवास, नर्सों के हास्टल और कर्मचारियों के लिए भी क्वार्टर बनाए जाएंगे। सभी भवनों को बिजली, पानी की सुविधा से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल का मुख्य भवन 6154.59 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसमें आपातकाल विभाग के साथ ही बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) और आंतरिक रोगी विभाग (आईपीडी) स्थापित होगा। ओपीडी तथा आईपीडी के लिए भी दो तल्ला भवन होगा। मरीजों को भरती करने के लिए सभी वार्ड, शौचालय, नर्स ड्यूटी रूम, स्टोर आदि भी बनाया जाएगा। इसके साथ संबद्ध भवन के लिए 275 वर्ग मीटर का स्थान होगा। इस भवन के पास ही चिकित्सकों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। यहां वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के लिए दो आवास, चिकित्साधिकारियों के 10 आवास के निर्माण की योजना है। इसी तरह कर्मचारियों के लिए तीन कमरों के 2, दो कमरों के 20 तथा एक कमरे वाले 18 अदद आवास बनाए जाएंगे। इसी स्थान पर 350 वर्ग मीटर में नर्सेज हास्टल का आवास भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। गोराबाजार में पुरुष अस्पताल के निर्माण का काम शुरू हो गया है। मिश्र बाजार से इस अस्पताल को वहां शिफ्ट किया जाना है। पुराने अस्पताल परिसर में ही जिला महिला अस्पताल को बनाया जाना है। सीएमओ डी. बीएनगुप्ता ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम से बात चल रही है। इस बावत शासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed