फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विवेकानंद के आदर्शों को करें आत्मसात

विवेकानंद के आदर्शों को करें आत्मसात

Tue, 03 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 03 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह का आयोजन क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज में सोमवार को किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता संस्थान के विभागाध्यक्ष डा. ओम प्रकाश सिंह ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब भारत वर्ष दासिता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, विश्वपटल पर भारतीय संस्कृति मरणासन्न अवस्था में थी, तब 12 जनवरी 1863 ईस्वी को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ। 1893 में शिकागों में हुए विश्व धर्म संसद में उन्होंने भारतीय संस्कृति का परचम लहराया। उस महापुरूष के जन्मदिवस को भारतीय राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते है। आज उसी महापुरुष के जन्म के 150 साल पूरा होने के परिपेक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उपस्थित युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चल कर देश तथा समाज के विकास का काम करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा. व्यास मुनि राय ने विवेकानंद के व्यक्त्वि एव कृतित्व की चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआष इसके बाद बच्चों ने एकांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर कैलाशनाथ सिंह, कुंअर नसीम रजा खां, अमरीश, अमजद खां, राजेश सिंह, डा. अविनाश नारायण, अरविंद चतुर्वेदी, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता डा. माधव मुकुंद तथा संचालन मानवेंद्र सिंह मानव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed