फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा का दामन थाम सकते हैं बसपा के पूर्व विधायक!

भाजपा का दामन थाम सकते हैं बसपा के पूर्व विधायक!

Mon, 02 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 02 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। दिलदारनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक रहे पशुपति नाथ राय के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह दो दिसंबर को जखनिया में होने वाले विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी बसपा से इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर रेवतीपुर गांव निवासी पशुपतिनाथ राय ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह को पराजित किया था। इसके बाद पशुपतिनाथ राय का कद बसपा में बढ़ गया। भले ही बसपा सुप्रीमो ने उन्हें मंत्री नहीं बनाया था लेकिन जिले में वह ताकतवर विधायक हो गए थे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने ऐन वक्त पर उनका टिकट काट दिया। इसके बाद से ही बसपा के किसी भी कार्यक्रम में कम ही नजर आते थे। कई बार अफवाह उड़ी कि वह दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं लेकिन उन्होंने अफवाहों को नकारते हुए बसपा में ही रहना पसंद किया। अब जिला समेत पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। सूत्रों की मानें तो बसपा में सम्मान नहीं मिलने की दशा में वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। 2 दिसंबर को जखनिया में होने वाले भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। इसकी चर्चा पूरे जिले में तेज हो गई है। यही नहीं भाजपा में शामिल होने के पीछे भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जब इस संबंध में पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि आगे देखिए क्या होता है। उनके इस बयान से भाजपा में शामिल होने को बल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed