{"_id":"59-115052","slug":"Ghazipur-115052-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीसरी बार सेना भर्ती अगले वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीसरी बार सेना भर्ती अगले वर्ष
Ghazipur
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। इस बार जो युवक सेना भर्ती में सफल नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। सेना जल्द ही उन्हें फिर मौका देगी। यह जानकारी कर्नल एस. पवन कुमार ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि गाजीपुर में तीसरी बार छह जिलों की भर्ती का प्लान तैयार कर लिया गया है। अप्रैल के बाद जिले में कभी भी भर्ती हो सकती है।
बता दें कि 21 नवंबर से जिले में दूसरी बार सेना भर्ती कराई गई। इसके पूर्व जनवरी-फरवरी माह में भी भर्ती कराई गई थी। पहली बार भर्ती के लिए की गई तैयारियों से खुश सेना के अफसरों ने आठ माह बाद ही यहां दोबारा भर्ती का कार्यक्रम रखा। गाजीपुर को लगातार तीसरी बार सेना भर्ती के लिए चुने जाने के बारे में पूछने पर कर्नल एस. पवन कुमार ने बताया कि यहां पर्याप्त जगह है। साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन का बेहतर सहयोग मिलता है। पहली बार की अपेक्षा दूसरी बार प्रशासन ने और बेहतर इंतजाम किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और दौड़ के लिए अच्छी जगह मिलने से यहां आयोजन सफल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2014 में अप्रैल के बाद कभी भी जिले में तीसरी बार सेना भर्ती करने के लिए हम सेना मुख्यालय दिल्ली से अनुमति प्राप्त कर लेंगे।