फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा का धरना

भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा का धरना

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा के सामाजिक न्याय मोर्चा की ओर से सरजू पांडेय पार्क में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत ने कहा कि भारतीय संविधान में दी गई व्यवस्था के अनुसार पिछड़े वर्गों के न्याय के लिए काका कालेलकर आयोग, छेदीलाल साथी आयोग और मंडल आयोग की स्थापना की गई, लेकिन मंडल आयोग की 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था के बाद भी इसका लाभ पिछड़ों में केवल मजबूत पिछड़ों को मिला। राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में गठित अगर सामाजिक न्याय समिति को लागू कर दिया गया तो सर्वाधिक पिछड़े और दलित वर्ग का कल्याण हो गया होता।
विज्ञापन

सभा में राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सामाजिक विसंगतियों के चलते बिंद, निषाद आदि श्रम के ऊपर जीवन-यापन करने वाली जातियों को पुश्तैनी पेशा छीन लिया गया। इस कारण वह आर्थिक रूप से विपन्न हो गई। पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि सर्वाधिक पिछड़ी जातियों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति समय से नहीं मिलती। इस कारण वे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। सभा में कृष्णबिहारी राय, रामनरेश कुशवाहा, रामहित राम, अवधेश राजभर, अरुण सिंह, अनिल यादव, इंद्रदेव कुशवाहा, मोती बिंद, शिवपूजन चौहान, राजेश सोनकर, राजेंद्र गिरी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिला संयोजक ओमप्रकाश अकेला तथा संचालन प्रेमसागर राजभर एवं व्यवस्था को कुंवरबहादुर सिंह ने संचालित किया। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed