फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत

पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत

Sat, 28 Sep 2013 05:37 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 28 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। संतान की दीर्घायु, सुख तथा समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को पुत्रवती महिलाओं ने जिउतिया का निर्जला व्रत रखा। इस मौके पर गंगा स्नान कर जिउतिया का पूजन किया गया। इसके बाद कथा सुनकर सोने या चांदी की जिउतिया गले में पहनी। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान पर आया संकट भी टल जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में महिलाओं ने अल्पाहार कर व्रत शुरू कर दिया। हालांकि अष्टमी गुरुवार को ही लग जाने की वजह से कई महिलाओं ने गुरुवार की शाम से ही व्रत शुरू कर लिया था। शुक्रवार की दोपहर बाद महिलाएं गंगा स्नान के लिए शहर के विभिन्न घाटों पर पहुंची। इसके चलते शहर के ददरीघाट, कलक्टर घाट, चीतनाथ घाट समेत अन्य कई स्थानों पर काफी भीड़ बनी रही। गंगा स्नान के बाद पूजा पाठ तथा दान पुण्य किया। इसके बाद गंगा घाटों, घरों तथा मंदिरों आदि पवित्र स्थानों पर पंडितों की ओर से जिउतिया के कथा का वाचन किया गया जिसे व्रती महिलाओं ने सुना। कथा श्रवण के बाद पूजा की थाली या पात्र में रखे सोने या चांदी के जिउतिया को महिलाओं ने धारण किया। परंपरा के मुताबिक जिस महिला के जितने पुत्र होते है वह उतनी संख्या में जिउतिया को धारण करती है। पूजा पाठ के बाद व्रत जारी रहा। इस पर्व के चलते दोपहर बाद से गंगा घाटों पर भीड़ बढ़ने लगी थी। नगरपालिका प्रशासन की ओर से साफ सफाई या प्रकाश की व्यवस्था नहीं कराए जाने से व्रती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार जिले के मुहम्मदाबाद के सुल्तानपुर, गौसपुर, बड़की धारा आदि गंगा तटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ देखी गई। पूजा पाठ के बाद महादेवा मंदिर तथा पंडितों ने अपने घरों में भी जिउतिया के कथा का वाचन किया। सैदपुर, नंदगंज, जमानिया, दिलदारनगर, बिरनो, जंगीपुर, मतसा, भांवरकोल, ताजपुर डेहमा आदि स्थानों पर भी परंपरागत ढंग से जिउतिया पर्व मनाया गया। पंडित अरविंद उपाध्याय ने बताया कि जिउतिया पर्व का पारन शनिवार को दिन भर है। इस मौके पर घर में खास प्रकार की मिलवनी दाल, भात, पकौड़ी आदि का सेवन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed