फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म! एसपी से लगाई गुहार

घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म! एसपी से लगाई गुहार

Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नोनहरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर घर में घुसकर छह वर्षीय दलित बालिका संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के घरवालों का कहना है कि आरोपी गांव का ही है। उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी गई लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही बालिका का मेडिकल कराया। हालांकि शाम को हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है और बालिका का मेडिकल कराने के लिए पिता के साथ थाने ले गई है।
विज्ञापन

पीड़ित बालिका के पिता के अनुसार रविवार की सुबह उसकी पत्नी रोपनी करने गई थी जबकि वह हैडपंप की बोरिंग करने गया था। घर में उसकी पुत्री तथा दोे बच्चेे ही थे। दोपहर करीब एक बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और उसकी छह वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसकी पत्नी रोपनी करके घर पहुंची तो आरोपी उसे देखकर भागने लगा। लेकिन बालिका की मां ने उसे धर-दबोचा, फिर भी भाग निकला। बालिका के पिता का आरोप है कि पुत्री के साथ वह पहले कठवामोड़ पुलिस चौकी पर पहुंचा। लेकिन यहां से पुलिस ने उसे नोनहरा थाने भेज दिया। तीन बजे वह नोनहरा थाने पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस उसे शाम 6 बजे तक थाने पर ही बैठाए रही, बाद में उसे घर भेज दिया। मजबूर होकर परिवारीजनों ने एक निजी चिकित्सक से पुत्री का इलाज कराया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिता का कहना है कि सोमवार को एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी और पुलिस की शिकायत भी की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुत्री की हालत अभी भी खराब है। इस संबंध में पूछे जाने पर नोनहरा थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी का कहना था अभी तक घटना मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही तहरीर ही मिली है। यदि ऐसा हुआ है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बालिका का मेडिकल मुआयना भी कराया जाएगा। पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed