{"_id":"59-101351","slug":"Ghazipur-101351-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी लुटेरा हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का इनामी लुटेरा हत्थे चढ़ा
Ghazipur
Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर। जीवनपुर पुलिया के पास क्राइम ब्रांच और जंगीपुर पुलिस ने सोमवार की दोपहर हल्की मुठभेड़ में अंतरजनदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया । लूट और हत्या के प्रयास के मामलों में फरार चलने पर पुलिस महकमे की ओर से इसके सिर पर 15 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी केपास से पुलिस ने एक रिवाल्वर, चार कारतूस तथा एक खोखा भी बरामद किया है।
31 अगस्त 2012 को सदर कोतवाली क्षेत्र के सुजावलपुर के पास तमंचे के बल पर सर्राफ स्वतंत्र कुमार वर्मा से नकदी और जेवर लूट लिया गया था। पुलिस की विवेचना में इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के सहाबपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. शिवंचद राम का नाम प्रकाश में आया था। लेकिन घटना के बाद से ही वह था। कई बार पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। लिहाजा पूर्व में ही उसके सिर पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया। पिछले दिनों जरिए मुखबिर की सूचना पर उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर जंगीपुर पुलिस दिल्ली पहुंची। इस बीच वह दिल्ली से भागकर गाजीपुर आ गया। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी उदय भान सिंह सहित अन्य सहयोगियों के साथ जंगीपुर क्षेत्र के ही जीवनपुर पुलिया के पास घेरेबंदी की। इस दौरान वह एक आटो से उतर पैदल ही भागने लगा। ललकारने पर उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। लेकिन हल्की मुठभेड़ के दौरान वह पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष जंगीपुर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लुटेरों की गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ जंगीपुर, सैदपुर, आजमगढ़ तथा मऊ में लूट के चार तथा हत्या के प्रयास के 6 से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।