फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   99 council schools demolished will be reconstructed

Ghazipur News: ध्वस्त कराए गए 99 परिषदीय विद्यालयों का होगा पुर्ननिर्माण

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
99 council schools demolished will be reconstructed
गाजीपुर। जिले में जर्जर हो चुके ध्वस्त कराए गए परिषदीय विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिले को 15 करोड़ 64 लाख से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस धनराशि से 99 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन का पुर्ननिर्माण होना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। आगामी शैक्षिक सत्र से पहले इन विद्यालयों को बनाया जाना है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए उसका कायाकल्प किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकास खंडों में जर्जर हो गए 108 विद्यालयों को ध्वस्त कराया गया है। इनके ध्वस्त होने के कारण विद्यालयों का संचालन अतिरिक्त कक्षा-कक्षों में किया जा रहा है। इससे पठन-पाठन में दिक्कत हो रही थी। काफी समय से विद्यालयों के पुर्ननिर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में शासन की ओर से विभिन्न ब्लाकों में स्थित 99 विद्यालयों के पुर्ननिर्माण के लिए जिले को 15 करोड़ 64 लाख 26 हजार की धनराशि बीते दिनों उपलब्ध कराई गई है। इससे 94 प्राथमिक एवं पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय में दो-दो कमरे, एक कार्यालय, बरामदा एवं रैंप के साथ ही आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस पर 15 लाख 14 हजार की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय का पुर्ननिर्माण 28 लाख 22 हजार से कराया जाएगा। इस धनराशि से सभी पांचों विद्यालयों में चार-चार कमरे, एक कार्यालय, बारामदा, रैंप एवं आंतरिक विद्युतीकरण का काम होगा। कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। विद्यालयों का निर्माण अगले शैक्षिक सत्र से पहले पूरा किया जाना है।
मुहम्मदाबाद और देवकली के 13-13 विद्यालय
गाजीपुर। जिले के विभिन्न विकासखंडों में 94 प्राथमिक एवं पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुर्ननिर्माण होना है। इसमें मुहम्मदाबाद एवं देवकली विकासखंड के 13-13, बाराचंवर के 11, भदौरा एवं सादात का एक-एक, भांवरकोल एवं मरदह के पांच-पांच तथा बिरनो एवं रेवतीपुर ब्लाक के तीन-तीन विद्यालय हैं। इसके अलावा करंडा के सात, कासिमाबाद आठ, नगर क्षेत्र दो, सदर 10, सैदपुर के नौ तथा जमानिया विकासखंड के छह विद्यालय भवन का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा।
अतिरिक्त कक्ष और मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट के लिए मिल चुका पैसा
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने के क्रम में बीते दिनों विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। एक कक्ष का निर्माण पांच लाख 65 हजार की लागत से होगा। वर्ष 2022-23 के 13 विद्यालयों में कक्षों के निर्माण के लिए 7345000 तथा 59 विद्यालयों में मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट के लिए 11 लाख 62 हजार 300 की धनराशि मिल चुकी है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीते दिनों आठ सदस्यीय समिति की ओर से कार्यदायी संस्था का चयन किया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को विद्यालय भवनों का पुर्ननिर्माण करना है।
हेमंत राव, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed