फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   97 corona infected in the district

जिले में मिले 97 कोरोना संक्रमित

Sun, 11 Apr 2021 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
97 corona infected in the district
गाजीपुर। जिले में रविवार को 97 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 685 पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभिन्न जगहों पर 1245 संदिग्धों की जांच की गई है। ऐसे में एहतियात एवं सतर्कता को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। एक सप्ताह में 624 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि प्रतिदिन कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या 50 से अधिक है। ऐसे में संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एंटीजन किट, आरटीपीसीआर एवं ट्रूनैट के माध्यम से संदिग्धों की जांच करने में जुटा हुआ है। खासकर ऐसे संदिग्धों की पहले जांच की जा रही है, जो कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। उन्हें ट्रेस करने के साथ सूची तैयार कर सीएचसी एवं पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी जा रही है। इसके बाद उनकी जांच कराई जा रही है। वहीं होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे उन्हें उपचार का बेहतर परामर्श प्रदान किया जा सके। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है। इससे बचने के लिए शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed