फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   95 thousand eligible people will get Ujjwala Yojana benefits

Ghazipur News: 95 हजार पात्रों को मिलेगा उज्ज्वला योजना लाभ, 10 को दिया गया डमी चेक

Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
95 thousand eligible people will get Ujjwala Yojana benefits
गाजीपुर। प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण नवंबर, दिसंबर तथा द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च तक दो निःशुल्क एलपीजी सिलिंडर दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत जनपद के 95,731 ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्हें पहले चरण में निःशुल्क भरे हुए सिलिंडर के वितरण का लाभ मिलेगा। इसका शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 10 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत निर्गत होने वाले डीबीसी (लाभार्थी को दिए गए दूसरे सिलिंडर कनेक्शन) पर निःशुल्क सिलिंडर भरा हुआ लागू नहीं होगी। ऑयल कंपनियों द्वारा जनपद में 1555 उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारियों को वर्तमान में 05 किग्रा का सिलिंडर जारी किया गया है, उनको उनकी मांग पर 14.2 किग्रा के सिलिंडरों में परिवर्तित किए जाने का विकल्प ऑयल कंपनी के स्तर से दिया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत मात्र 14.2 किग्रा. के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलिंडरों की सुविधा अनुमन्य होगी। अध्यक्षता जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एके सिंह, ऑयल कम्पनियों के जिला समन्वयक, अरुण कुमार, जिला उज्ज्वला कमेटी के नामित सदस्य ओमप्रकाश राय, अवधेश राजभर, जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप तथा जिला पूर्ति कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed