{"_id":"5ca254a5bdec22141835411a","slug":"91554142373-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के समस्याओं की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के समस्याओं की अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी सेवा समिति उत्तर प्रदेश की बैठक सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित मंदिर पर हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष गुड़िया गुप्ता ने कहा कि स्वच्छताग्राही की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। हमारी मांगों की इसी तरह से अनदेखी की गई, तो व्यापक आंदोलन होगा।
कहा कि तीन मार्च को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को पत्रक देकर स्वच्छताग्राहियों को प्रति माह 1800 देने की गुहार लगाई गई थी। साथ ही ग्राम पंचायतों में कार्यरत सीएलटीएस/स्वच्छताग्रही के पद बदलकर ग्राम सेवक करने का अनुरोध करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों में तेजी लाने के लिए शौचालय बनाने के लिए लाभार्थियों को सरकार क तरफ से मिलने वाली धनराशि आहरण में स्वच्छता ग्राही के हस्ताक्षर अनिवार्य करने क मांग की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। जिलामंत्री राजदेव प्रजापति ने कहा कि हम लोगों के साथ गाजीपुर से 23000 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। जिसमें 25000 से अधिक वोटर हैं। इस अवसर पर सुनील सिंह, जितेंद्र पासवान, जगदीश, धीरेंद्र, शशिकला, रवि, विरेंद्र, राजेश, गुड़िया, सचिन, रीता, अरविंद केशरी, किरन देवी, जयराम, मोनिका, कमला, बाबूलाल बिंद, किरन, सविता, चिंता, सीमा, धर्मेन्द्र, सोनू आदि उपस्थित थे।