फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार्यो को संवेदनशील होकर समय से पूरा करें

कार्यो को संवेदनशील होकर समय से पूरा करें

Wed, 27 Mar 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
कार्यो को संवेदनशील होकर समय से पूरा करें
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से राइफल क्लब के सभागार में सदर एवं जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और एआरओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आयोग के निर्देशानुसार अपने-अपने कार्यों को संवेदनशील होकर समय से पूरा करेेेंगे, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मतदान से पूर्व, मतदान के समय एवं मतदान के बाद प्रत्येक अधिकारियों/ कर्मचारियों के कार्यों को विस्तारपूर्वक बताते हुए निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री अपनी कस्टडी में रखेंगी। सरकारी परिसर छोड़कर अन्यत्र किसी दूसरे स्थान पर ईवीएम एवं अन्य उपकरण नहीं रखेंगे। बूथ पर समय से पहुंचकर मॉक पोल की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन मतदाता आयोग के दिए गए निर्देश के क्रम में एक फोटोयुक्त आईडी कार्ड अवश्य लाएंगे। पीठासीन अधिकारी जो पोलिंग पार्टी में बूथ पर कार्य करते हैं, चुनाव ड्यूटी में आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों को कंठस्थ करते हुए ज्यादा से ज्यादा जानकारी रखेंगे। जिससे मतदान एवं मतगणना के समय किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने आयोग की ओर से दी गई हस्तपुस्तिका का शत-प्रतिशत अध्ययन करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट दिए गए प्रारूप में चुनाव से पूर्व अपनी जांच आख्या रिपोर्ट सभी एसडीएम को प्रेषित करेंगे। चुनाव से पहले प्रत्येक विधानसभा में बूथ वाइज सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में एक रिव्यू की जाएगी। बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय अधिक गर्मी रहेगी। जिसको देखते हुए पीजी कॉलेज, स्वामी सह्जानंद पीजी कॉलेज एवं आईटीआई छात्रावास से रवानगी की जाएगी। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वह विधानसभावार जाने वाली चुनाव सामग्री अवश्य चेक कर लेंगे। उन्होंने बैठक में बूथों पर जाने वाला रास्ता, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन, वायरिंग, शौचालय की उपलब्धता, पीने का पानी तथा दिव्यांगो के लिए रैंप के साथ साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था अगर कहीं छूटी है तो उसको तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी एआरओ से वीएसटी के बारे में जानकारी ली। एफएसटी टीम की ओर से अब तक पकड़ी गई अवैध वस्तु, शराब, नगदी, प्रचार सामाग्री और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बैठक में सी विजिल, रूटचार्ट, वाहनों की उपलब्धता, 107/16 की कार्रवाई, पोस्टल बैलेट, माडल बूथ बनाने तथा विधानसभा वाइज क्रिटिकल बूथों की जानकारी ली। बैठक में सीडीओ हरिकेश चौरसिया, एडीएम राजेश कुमार सिंह, डीडीओ एम लाल, डीपीआरओ लालजी दूबे एवं चुनाव से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed