फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया

छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया

Fri, 02 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया
सेवराई(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के स्व. चंद्रशेखरजी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवा में शुक्रवार को तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ पतंजलि योग पीठ के योगाचार्य श्रीनिवास सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

योग शिविर में योगाचार्य श्रीनिवास सिंह ने बताया कि शशकासन योगाभ्यास के तहत सांस को ऊपर लेते हुए श्वांस को रोक कर पीछे से आगे आते हुए सिर को जमीन से सटाते हैं। इस अभ्यास से माइग्रेन और स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही रीढ़ की हड्डी और गर्दन की हड्डी को मजबूती मिलती है। यह योगाभ्यास करीब दो मिनट तक करना चाहिए। बच्चों को अनुलोम विलोम योगाभ्यास के बारे में बताते हुए कहा कि दाईं नाक बंद कर बाई से श्वांस को छोड़ना और बाई नाक बंद कर दाई नाक से श्वांस को छोड़ा जाता है। इस योगाभ्यास से गांठ दर्द, गठिया, कंपन, मूत्र रोग सहित शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। योगाचार्य ने बताया कि योग से हम कई रोगों से आजीवन दूर ही नहीं रहते बल्कि उससे छुटकारा भी पा सकते हैं। इस मौके पर प्राचार्य अरविंद दुबे, श्वेता गुप्ता, टीएन राय, विनोद कुमार ओझा, डॉ. कृष्णमोहन पांडेय, भूपेंद्र सिंह, डॉ. हेमंत शुक्ला, अमित सिंह, धनंजय पासवान, अनिरुद्ध सोनकर, डॉ. परवेज, मिथिलेश सिंह, नवीन सिंह, मोहम्मद परवेज, जितेंद्र कुमार, दीपक त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश, बिट्टू, मनोज, राजू यादव, सत्येंद्र, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed