{"_id":"5b955ec3867a557ff265d8e3","slug":"91536515779-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठा निकला धर्म परिवर्तन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठा निकला धर्म परिवर्तन का मामला
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित एक चर्च में धर्म परिवर्तन कराने की किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर चर्च में पहुंची पुलिस ने मामले के संबंध में फादर से बातचीत की तो धर्म परिवर्तन की सूचना गलत निकली।
रविवार की सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दिया कि बड़ेसर गांव स्थित एक चर्च में धर्म परिवर्तन का कार्य हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस चर्च में पहुंची। पुलिस ने फादर जुनैदपुर निवासी विनोद कुमार राम सहित चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल लोगों से धर्म परिवर्तन के संबंध में पूछताछ की तो धर्म परिवर्तन कराने का मामला झूठा निकला। चर्च के फादर विनोद राम ने बताया कि प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन कराया जाता है, जिसमें क्षेत्र की महिलाएं एवं पुरुष पहुंचते हैं। उनकी समस्याओं के निदान के लिए प्रार्थना की जाती है। किसी को यहां आने के लिए कोई दबाव भी नहीं दिया जाता है। लोग अपने मन से चर्च में आते हैं। धर्म परिवर्तन कराने की सूचना जिसने भी पुलिस को दी है, वह गलत है। क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि बड़ेसर गांव में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मामला झूठा निकला।