{"_id":"5ab7e8b74f1c1be83f8b4fee","slug":"91522002103-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की घटना में चार बकरियों की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की घटना में चार बकरियों की झुलसकर मौत
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रविवार को चूूल्हे की चिंगारी से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में चार बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि चार दुधारू पशु गंभीर रुप से झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस घटना में हजारों रुपये नगदी, आभूषण सहित घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
कुमार यादव के घर की महिलाएं दिन में भोजन बनाने के बाद खेत में कटाई करने चली गई थीं। सुबह करीब 10 बजे चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते तीन झोपड़ियों जलकर राख हो गई। इस घटना में रामनारायण यादव के घर में रखे नगदी सहित कपड़े और सामान भी जलकर राख हो गए। साथ ही चार बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि तीन गाय और एक भैंस गंभीर रुप से झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से पीड़ितों का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही संजय प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया और रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी। पशु चिकित्साधिकारी हरिवंश सिंह ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से झुलसे दुधारू पशुओं का इलाज करना शुरू कर दिया।