{"_id":"5aa95ef04f1c1baf758b57b8","slug":"91521049328-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल प्रदर्शित कर लोगों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का महत्व समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल प्रदर्शित कर लोगों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का महत्व समझाया
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
जिला विज्ञान क्लब की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक कुरु पिंडरा के प्रधानाचार्य एके यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का प्रयोग इस प्रकार से होना चाहिए कि पर्यावरण के साथ संतुलन बनाते हुए मानवता का सतत विकास होता रहे।
कार्यक्रम में विज्ञान विशेषज्ञ प्रमोद कुमार मिश्रा ने समाज में फैले अंधविश्वास, ओझा-सोखा आदि द्वारा किए गए चमत्कारों का वैज्ञानिक तरीके से पर्दाफाश कर अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बच्चों ने व्याख्यान, विज्ञान रंगोली, विज्ञान गीत, विज्ञान नाटक आदि गतिविधियों के माध्यम से अपनी सृजनशीलता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया। बच्चों ने वायरलेस पावर ट्रांसमिशन, बायोगैस प्लांट, हाइड्रोलिक लिफ्ट, हाईवे लाइट, डोमेस्टिक वाटर प्यूरीफायर, रोबोट, स्मार्ट रूम हीटर, क्लिपिंग लाइट सिस्टम के अलावा कई इनोवेटिव मॉडल प्रदर्शित कर लोगों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व को समझाया। व्याख्यान में अनीश कुमार गुप्ता पहले, प्रिया रानी दूसरे, आशुतोष सिंह तीसरे, रंगोली में पायल कुमारी ग्रुप प्रथम, आकृति रॉय ग्रुप द्वितीय, उत्कर्ष ग्रुप तृतीय, विज्ञान मॉडल में मयंक ग्रुप पहले, अविनाश विश्वकर्मा दूसरे, मनीषा वर्मा ग्रुप तीसरे, विज्ञान गीत में रोहित कुमार प्रथम, सूरज चौरसिया द्वितीय एवं मनीषा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटक में अर्पित कुशवाहा ग्रुप ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। प्रथम एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में राजकीय आईटीआई के करण यादव एवं योगेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार, स्वागत राजकीय पॉलिटेक्निक गाजीपुर के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक धनंजय सिंह ने किया।