फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पूर्व का शिलापट्ट नहीं लगा तो लगे शिलापट्ट को हटा देंगे कार्यकर्ता

पूर्व का शिलापट्ट नहीं लगा तो लगे शिलापट्ट को हटा देंगे कार्यकर्ता

Sat, 20 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पूर्व का शिलापट्ट नहीं लगा तो लगे शिलापट्ट को हटा देंगे कार्यकर्ता
गाजीपुर।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय समता भवन पर शनिवार को हुई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 27 जनवरी को किसानों की समस्याओं को लेकर हर तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। साथ ही पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में गोराबाजार में बने 300 बेड के अस्पताल के उद्घाटन का शिलापट्ट बदलकर संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एवं सदर विधायक डा. संगीता बलवंत के नाम का शिलापट्ट लगाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के अंदर लगे शिलापट्ट को हटाकर पूर्व का शिलापट्ट नहीं लगाया गया तो लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता लगे शिलापट्ट को स्वयं हटा देंगे।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता का अहं हो गया है। उनके पास जिले के विकास की कोई योजना नहीं है। सपा सरकार के कार्यकाल में हुए कामों का पुन: शिलापट्ट एवं लोकार्पण कर घटिया हरकत पर उतारू है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, देश-प्रदेश के किसान दुर्दशाग्रस्त हैं। सपा उनकी समस्याओं को लेकर 27 जनवरी को सड़कों पर उतरने का काम करेगी। बैठक में अक्षय यादव, रोशन यादव, शशांक उपाध्याय, नीलेश मिश्रा, अमरेंद्र यादव, नन्हे खां, चंदन कनौजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, अभिषेक यादव, सत्यम यादव, सुनील राजभर, सत्येंद्र यादव, मनीष यादव, सोनू यादव, आकाश यादव, रामाशीष यादव, धर्मेंद्र यादव, रामअवध यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे। संचालन राहुल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed