{"_id":"59b970a44f1c1b1b688b4617","slug":"91505325220-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर न मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर न मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। बुधवार की सुबह गैस गोदाम पहुंचे लोगों का गुस्सा उस समय अचानक फूट पड़ा, जब उन्हें यह जानकारी हुई कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इससे नाराज लोगों ने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास जाम लगा दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी चौकी इंचार्ज ने एजेंसी मालिक से वार्ता कर गैस सिलेंडर का वितरण कराने का आश्वासन दिया। इस पर आधा घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ।
सादात तिराहा के पास स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर दर्जनों उपभोक्ता बुधवार को सिलेंडर के लिए पहुंचे थे। वह अब-तब गैस वितरण होने का इंतजार कर रहे थे। घंटों खड़े रहने के बाद जैसे ही लोगों को यह बताया गया कि गैस सिलेंडर का वितरण नहीं होगा, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ता हो-हल्ला करते हुए दिन में आठ बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास सड़क को जाम कर दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम करने वाले लोगों का आरोप था कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की समस्या दिन पर दिन गहराती जा रही है। एक पखवारे से सिलेंडर की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गोदाम पर आने पर बताया जा रहा है कि सिलेंडर नहीं है। इससे समय के साथ ही आने-जाने में पैसा की भी बर्बादी हो रही है। आज वीत्पुत्रका का त्योहार है। इससे प्राय: सभी घरों में गैस सिलेंडर की आवश्यकता है। बावजूद इसके आज भी सिलेंडर का वितरण नहीं किया जा रहा है। जब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब तक हम लोग जाम नहीं करेंगे। जाम की जानकारी होते ही प्रभारी चौकी इंचार्ज योगेंद्र पाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जाम करने वालों को समझाने लगे, लेकिन लोग जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने एजेंसी मालिक से बात कर लोगों को गुरुवार को सिलेंडर का वितरण होने का भरोसा दिलाया। इस पर आधा घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों द्वारा जाम समाप्त करने के बाद भी वाहनों की दबाव होने से काफी देर तक आवागमन में अवरोध बना रहा। इससे लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।