फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आनलाइन छात्रवृति आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर

आनलाइन छात्रवृति आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर

Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन  छात्रवृति  आवेदन करने की  अंतिम तिथि 30 सितंबर
गाजीपुर । जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक शनिवार को जिला पंचायत हाल में हुई। इसमें छात्रवृत्ति, विद्यालय संचालन, पठन-पाठन के संबंध में चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने कहा कि 14 अगस्त तक छात्रवृत्ति के संबंध में मास्टर डाटा अपलोड कर लें। छात्रों को छात्रवृत्ति आनलाइन करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने डायस कोड के नंबर को दो दिन के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। आनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इस तिथि तक छात्रवृत्ति आनलाइन अवश्य हो जानी चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक विद्यालय पर पचास-पचास पौधे लगाने के निर्देश दिए। आगामी 17 अगस्त को प्रदेश स्तर पर होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के संबंध में क ुल दस बिंदुओं पर सूचना दो दिन के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने नये सत्र में अब तक हुए प्रवेश की सूचना, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, आनलाइन शिक्षकों के समायोजन के लिए सरप्लस शिक्षकों की सूचना और परीक्षा केन्द्र निर्धारण के लिए आधारभूत सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों को छात्रवृत्ति आनलाइन कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति आनलाइन करते समय अगर कोई परेशानी हो तो उन्हें तत्काल इससे अवगत करायें। उन्होंने समय से छात्रवृत्ति आनलाइन करके इसकी हार्ड कापी जमा करने को कहा। सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी ने विद्यालयों में पौधरोपण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाकर कार्य करने की सलाह दी। बैठक में राम अवतार यादव, मंजू प्रकाश, डा. सूर्यमती देवी, स्वामीनाथ, उमेश सिंह, गोपाल सिंह, सीमा कुशवाहा, आशा कुशवाहा, सरिता जायसवाल, रमाशंकर यादव, परशुराम राय, आशीष कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed