फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अन्तरजनपदीय दो लूटरे चढ़े पुलिस के हत्थे

अन्तरजनपदीय दो लूटरे चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
अन्तरजनपदीय दो लूटरे चढ़े पुलिस के हत्थे
गाजीपुर। लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो अंतरजनपदीय शातिर लुटेरों को पुलिस ने घेराबंदी कर बुधवार की देर शाम पकड़ लिया। यह कामयाबी नंदगंज पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम को संयुक्त रूप से मिली। पकड़े गए शातिर लुटेरे नौ जिलों में लूट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई जघन्य अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, पांच कारतूस, दो मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। इसका खुलासा एसपी सोमेन वर्मा ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

बताया कि दो जुलाई की शाम क्राइम बांच की टीम प्रभारी तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में नंदगंज थाना क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान सिहोरी तिराहे के पास पहुंची। उस दौरान सिहोरी तिराहे पर थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव और उप निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सिरगिथा बाजार में कपड़ा व्यवसायी के यहां लूट की घटना को अंजाम देने कुछ बदमाश असलहों से लैस होकर बाइक से आ रहे है। सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम सिरगिथा बाजार में आने-जाने वालों पर नजर थी। इसी बीच शादियाबाद की ओर से दो बाइक पर पांच व्यक्ति बाजार की ओर आते दिखाई पड़े। पुलिस ने जब उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक पर बैठे एक व्यक्ति ने अपने कमर से असलहा निकालकर जान से मारने की नियत से टीम में फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने भीड़-भाड़ वाले बाजार से रात नौ बजे दो बाइक सवार को धर दबोचा। जबकि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, पांच कारतूस, एक खोखा, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुआ। दोनों ने अपना नाम फैजाबाद जनपद निवासी मासूक अहमद और आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के पहिजन रामपुर गांव निवासी बदरे आलम उर्फ पप्पू बताया। दोनों पकड़े गए शातिर बदमाशों पर नंदगंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर बदमाशों ने अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, प्रतागढ़, जौनपुर, फैजाबाद, मऊ, गाजीपुर, बलिया जनपद में हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया है। एसपी ने सफलता प्राप्त टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed