फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अनियमितता बरतने की जांच कराने की मांग

अनियमितता बरतने की जांच कराने की मांग

Sun, 23 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
अनियमितता बरतने की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। सर्वशिक्षा अभियान के तहत संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रसद, ड्रेस, स्टेशनरी आदि की आपूर्ति का ठेका कस्तूरबा बालिका विद्यालय की वार्डेन के पति को दिए जाने पर आपत्तिजनक जताते हुए बलुआ टप्पा कठउत निवासी अखिलेश कुमार राय ने जिलाधिकारी को पत्र देकर टेंडर में अनियमितता बरतने की जांच कराने की मांग की है।

मैसर्स जय बजरंग इंटरप्राइजेज बलुआ टप्पा कठउत के प्रोपराइटर अखिलेश कुमार राय ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि जिले के सभी विकासखंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रसद , ड्रेस, स्टेशनरी की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया। नियमों की अनदेखी कर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादात की वार्डेन सुनीता गुप्ता के पति प्रभुनाथ गुप्ता की फर्म को सभी सामानों की आपूर्ति का ठेका दे दिया गया। गुप्ता की कंपनी सिद्धि बाबा इंटर प्राइजेज के टेंडर पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि स्वीकृत फर्म द्वारा गेहूं का आटा 2180 रुपया क्विंटल में दिया गया है। जबकि बाजार में 19 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध है। प्रार्थी की फर्म द्वारा 1920 रुपये क्विंटल की दर से आटा देने का प्रस्ताव किया गया था। इसी प्रकार अरहर की दाल 90 रुपया प्रति किलो दी गई। जबकि बाजार में 65 रुपये प्रति किलो रेट है। प्रार्थी द्वारा 67 रुपये किलो की दर से आपूर्ति की बात कही गई थी। सोनम पतला चावल स्वीकृत फर्म द्वारा 2190 और रथ वनस्पति घी 15 किलो ग्राम 550 रुपये में सप्लाई का टेंडर भरा गया है। जबकि पूरे भारत में इस रेट पर सोनम पतला चावल एवं रथ वनस्पति घी नहीं मिलता है। इस पर एफसीआई ने भी पूरी तरह भ्रामक रेट बताया है। अखिलेश राय ने पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डीसी बालिका की मिलीभगत से वार्डेन के पति को आपूर्ति का ठेका दिए जाने की जांच की मांग की है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed