फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   91 thousand withdrawn from migrant laborer's account

प्रवासी मजदूर के खाते से 91 हजार रुपये निकाले

Sun, 27 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
91 thousand withdrawn from migrant laborer's account
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी प्रवासी मजदूर के खाते से अज्ञात ने 91 हजार 664 रुपये उड़ा दिए। तीन दिन पूर्व खाते से उक्त रकम दो बार में निकाली गई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया तो उसने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई। लॉकडाउन में घर लौटा प्रवासी मजदूर मुंबई में नौकरी करता था और वहीं के एक बैंक में उसका खाता था। गांव निवासी सूरजभान का पुत्र अमरजीत कुमार मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। लॉकडाउन होने के कारण वह पिछले कई माह से अपने गांव रह रहा है। बीते 24 सितंबर को स्टेट बैंक की शाखा साईं तालुका पनवेल स्थित खाते से 81451 एवं 10213 रुपए जालसाज ने निकाल लिए। पीडि़त को इस बारे में तब जानकारी हुई जब वह स्टेट बैंक से पैसा निकालने के लिए गया। वहां पर पता चला कि उसके खाते में मात्र 400 रुपए बचे हैं। बैंक से डिटेल निकालने के बाद पता चला कि उसके खाते से दो बार में कुल 91664 रुपए पेटीएम से निकाल लिए गए हैं। उसने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आखिरकार उसने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed