फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   89 million will shed DEMU

89 करोड़ से बनेगा डेमू शेड

Sun, 09 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
89 million will shed DEMU
89 करोड़ से बनेगा डेमू शेड
केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को विद्युतीकरण तथा डेेमू शेड का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने सैदपुर भितरी स्टेशन पर नवीनीकृत सुविधाओं का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जंक्शन को आदर्श स्टेशन के रूप में चिह्नित किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जंक्शन पर यात्रियों के सुविधा लिए नए आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। रेलवे की ओर से आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, नई रेल लाइन निर्माण, विद्युतीकरण, यात्री सुविधाओं का नवीनीकरण, रेल प्रशिक्षण केंद्र एवं उत्पादन इकाईयों को स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

छपरा-इलाहाबाद खंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य चरणबद्घ तरीके से किया जा रहा है।

उन्होंने यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए डेमू गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। डेमू ट्रेनों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए औड़िहार जंक्शन में 89 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला डेमू शेड स्वीकृत किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे के डीजीएम राजीव मिश्र ने कहा कि सैदपुर भितरी स्टेशन के प्लेटफार्म का उच्चीकरण, सतह में सुधार और स्टेशन भवन एवं कॉनकोर्स एरिया में सुधार का कार्य एक करोड़ से ज्यादा की लागत से कराया जा रहा है। इस दौरान डीआरएम सतीश कश्यप, पीआरओ संजय यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजीव राय, एमएलसी विजय यादव, चेतनारायण सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed