फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   85 percent beautification work completed at city railway station

Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का 85 फीसदी काम पूरा

Thu, 31 Oct 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
85 percent beautification work completed at city railway station
गाजीपुर। अमृत भारत योजना के तहत 16.63 करोड़ रुपये की लागत से सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि एक महीने में कायाकल्प का कार्य पूरा हो जाएगा। स्टेशन पर बीते वर्ष दिसंबर से विकास कार्य चल रहा है। इस कार्य को 30 अप्रैल तक ही पूरा करना था। परिसर में खंभों पर रंग-बिरंगी लैंप लाइटें लगाई गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य जल्द ही पूरे जाएंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के प्रति रेलवे प्रशासन प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


ये कार्य होने हैं



सर्कुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी, पाथ-वे, स्टेशन भवन का सुंदरीकरण, पोर्च का निर्माण, पार्किंग, प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्म पर शेड और फाल्स सीलिंग निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय में सुधार, डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट, आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटरों में सुधार, हाईमास्ट, एलटी पैनल, ट्रांसफाॅर्मर, साइनेज, लाइटिंग, पंखें लगाने का कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन




ये कार्य हो गए पूरे

सर्कुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी, पाथ-वे, पोर्च का निर्माण, पार्किंग, सुंदरीकरण का कार्य, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, लाइटिंग, पंखें लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि पोर्च और स्टेशन भवन के सुंदरीकरण का कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed