{"_id":"5cb61a31bdec2213ea53a414","slug":"81555438129-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहल्ले के लोगों ने सफाई कर दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहल्ले के लोगों ने सफाई कर दिखाया आईना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। क्षेत्र के गहमर गांव के गोविंद राय पट्टी के लोगों ने मंगलवार को नाले-नालियों की सफाई कर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आईना दिखाया। ग्रामीणों का आरोप था कि विगत एक वर्ष से सफाई नहीं होने से गांव की नालियां बजबजा रही थीं। इससे आजिज आकर उन्होंने खुद फावड़ा उठाया।
मुहल्ले के लोगों का कहना था कि विगत एक वर्ष से कोई भी कर्मचारी सफाई के लिए गांव नहीं आया। इससे पूरे मुहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई न होने से मुहल्ले में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है। समस्या के निदान के लिए मुहल्ले के लोगों ने नाली और गली की सफाई की। उन्होंने चेताया कि अगर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो वह आंदोलन कि हनए बाध्य होंगे। इस संबंध में प्रधानपति दुर्गा चौरसिया ने कहा कि इस बड़े गांव के लिए 15 सफाई कर्मी नियुक्त हैं लेकिन कभी भी पूरे नहीं आते। जो आते हैं वह भी ठीक से काम नहीं करते। सफाई अभियान में पुरुषोत्तम सिंह, प्रशांत सिंह, ऋतुराज सिंह, चंदन सिंह, अरविंद सिंह, विराट सिंह, हर्ष सिंह, बलदेव सिंह गहमरी, राहुल आदि शामिल थे।