{"_id":"5c8e82e3bdec22147163aa6a","slug":"81552843491-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाक पर रुमाल रखकर रेलवे स्टेशन पर आने-जाने को मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाक पर रुमाल रखकर रेलवे स्टेशन पर आने-जाने को मजबूर यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य परिसर स्थित ऑटो पार्किंग के किनारे बने नाले में जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने एवं नियमित सफाई न होने से पार्किंग एरिया में जलजमाव हो गया है। दुर्गंध और गंदगी के बीच प्रतिदिन सैकड़ों यात्री नाक पर रुमाल रखकर रेलवे स्टेशन पर आने-जाने के लिए मजबूर हैं। समस्या की वजह से संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है।
स्टेशन परिसर में बजबजाती नाली और गंदगी के अंबार ने रेलवे की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान की हवा निकाल दी है। नाले के दुर्गंधयुक्त पानी के पास ही टेंपो चालक पूरे दिन सवारी का इंतजार करते हैं। समस्या को लेकर रेल प्रशासन उदासीन बना हुआ है। जबकि रेलवे की तरफ से पार्किंग के नाम पर चालकों से हजारों रुपये प्रति वर्ष वसूल की जाती है। चालकों का कहना है कि यहां सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर गणेश ने बताया कि पूर्व में इसकी देखरेख स्थानीय स्तर से होती थी। इसका ठेका हो चुका है। सफाई कार्य मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बक्सर के दिशा-निर्देश पर हो रहा है। इसकी शिकायत यात्रियों द्वारा आए दिन की जाती है। यात्रियों की शिकायत से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाता है।