{"_id":"5bc228f9bdec22694517c996","slug":"81539451129-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दुकानदार को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दुकानदार को बंधक बनाया
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र में राशन वितरण में अनियमितता रुकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कहीं न कहीं कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट रहा है। विकासखंड के हैदरगंज गांव में शनिवार को राशन वितरण में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर नारेबाजी करते हुए दुकानदार को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोटेदार को मुक्त कराया।
दुकानदार शनिवार दिन में सूची के हिसाब से राशन का वितरण कर रहा था। इसी बीच कुछ ग्रामीण राशन लेने ं पहुंचे। जब पता चला कि सूची में नाम नहीं है, तो वह आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि कोटेदार खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करते हैं। दुकानदार से उनकी नोकझोंक होने लगी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दुकानदार को बंधक बना लिया। कोटेदार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि सूची के नाम के हिसाब से हम राशन वितरण कर रहे हैं। जिनका सूची में नाम नहीं है वह बेजा दबाव बनाकर राशन पाना चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों में रामचंदर राम, नंदकिशोर राम, श्रीराम, समीर राव, राजकुमार राम, सुरेश राम, लालसा, छविराम, अशोक राम, पन्नू राम, मुन्ना गोड़, मुसाफिर चौहान, राजू राम, विद्यावती देवी, कमली देवी, श्रीप्रकाश राम आदि शामिल रहे।
....