फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुरानी रंजिश को लेकर हमला, पांच घायल

पुरानी रंजिश को लेकर हमला, पांच घायल

Mon, 13 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर हमला, पांच घायल
खानपुर(गाजीपुर)। बेलहरी गांव में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को लाठी-डंडे और लोहे की राड से वार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य पांच की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बेलहरी गांव निवासी गोविंद उर्फ कल्लू सिंह (19), अपने भाई गौरव सिंह (25), राघवेंद्र सिंह, प्रियांशु (19) एवं अभिषेक सिंह (20) के साथ गांव की बस्ती में गया था। कार से वापस लौटते समय शाम को करीब छह बजे जैसे ही वाहन पंपिंग सेट होते हुए बस्ती की तरफ बढ़ा कि पहले से घात लगाए लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे का राड लेकर कार के सामने आते हुए कार को रोक दिया। जैसे कार में सवार बाहर निकले, उन पर हमला कर दिया। इस हमले में गौरव, राघवेंद्र और प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अभिषेक तथा कल्लू को हल्की चोटें आईं। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले आई। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने राघवेंद्र, गौरव और प्रियांशु को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में गोविंद उर्फ कल्लू ने बेलहरी गांव निवासी रूदल यादव, भीम यादव, प्रद्युम्न यादव, ओम यादव, अजीत यादव, सतीश यादव और दिनेश यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी केके सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी दिनेश एवं रूदल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed