फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रकृति के बिना जीवन असंभव

प्रकृति के बिना जीवन असंभव

Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रकृति के बिना जीवन असंभव

विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा अंतर्गत स्व. शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम गुरुवार को अग्रसेन पब्लिक स्कूल अंधऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ हरिकेश चौरसिया, विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ लालजी दूबे तथा क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सभी ने विद्यालय के बच्चों के साथ पौधरोपण किया तथा पर्यावरण को हरा-भरा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर 150 सागौन, 10 नीम, पांच पीपल, 10 अमरूद, 50 कदंब, 10 चितवन के पौधे सहित 235 पौधों को रोपित कर इसे बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री चौरसिया ने कहा कि वनस्पति के बिना जीवन संभव ही नहीं है। मनुष्य हवा में उपस्थित आक्सीजन को श्वांस द्वारा ग्रहण करके जीवित रहता है। पेड़-पौधे ही प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में आक्सीजन छोड़ते हैं। इस तरह मनुष्य के जीवन का आधार पेड़-पौधे ही हैं। इसके अतिरिक्त प्राणियों का आहार वनस्पति हैं। वनस्पति ही प्राणियों को पोषण प्रदान करती है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने क्लब के प्रयासों को अतुलनीय बताते हुए इस कार्य की सराहना की। इसी क्रम में श्री लालजी दूबे ने कहा कि मानव और प्रकृति प्राचीन काल से ही एक दूसरे के सहारे हैं। मानव ने लकड़ियों और पत्तियों से घर बनाया तथा भोजन भी जुटाया। प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार वन है। वनों की हरियाली के बिना मानव जीवन की कल्पना करना व्यर्थ है। उन्होंने बच्चों, अध्यापकों तथा क्लब परिवार के सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इसी क्रम में प्रत्येक घर में स्वच्छ शौचालय बनवाने तथा खुले में शौच मुक्त करने का आह्वान किया । इसके पूर्व क्लब उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद ने संयुक्त रूप से अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। पर्यावरण मित्र प्रवीण तिवारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार राय को क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडेय एवं संयुक्त सचिव बृजेश श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस मौके पर वेलफेयर क्लब के सचिव धर्मेन्द्र कुमार, सतेन्द्र श्रीवास्तव, डा. जितेन्द्र कुमार, प्रमोद बिंद, धर्मेन्द्र प्रधान, रेखा शर्मा, चंद्रलेश दूबे , धन्नो बेगम, संतोष पांडेय, सूर्य रेखमणि, नताशा, अमरनाथ, मुछेन्द्र ठाकुर आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। संचालन दिव्यांग प्रभारी जितेन्द्र कुमार तथा पीआरओ अविनाश आनंद ने किया। अंत में क्लब के अध्यक्ष ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन




ईओ ने किया पौधरोपण
दिलदारनगर। नगर पंचायत दिलदारनगर के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने कार्यालय परिसर में गुरुवार को पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखना है और प्रकृति को बचाना है तो हर हाल में पेड़ पौधे लगाना ही होगा। किसी को नहीं भूलना चाहिए कि सभी लोग पेड़-पौधे पर ही आश्रित है। इनके बगैर सांस लेना भी मुश्किल होगा। वृक्ष लगाने से जहां छांव भी मिलती है वही शुद्ध वातावरण भी मिलता है। उन्होंने लोगों को वृक्ष लगाने और बचाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सेराज खां, शिवमुनि यादव, गौतम, शमशाद, घनश्याम महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed