{"_id":"5b3bb92a4f1c1b7a468b4671","slug":"81530640682-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज किसानों ने फूंका अधिकारियों का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज किसानों ने फूंका अधिकारियों का पुतला
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज किसानों ने फूंका अधिकारियों का पुतला
बिरनो(गाजीपुर)। बिरनो बाजार में स्थित नलकूप संख्या-18 जीजी का हौज और नाली निर्माण न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। चेतावनी दिया कि अगर तीन दिन के अंदर हौज और नाली का निर्माण शुरु नहीं हुआ तो ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
पुतला दहन के बाद आयोजित सभा में किसानों ने कहा कि उन्होंने किसी तरह से सिंचाई की व्यवस्था करके धान की नर्सरी लगा दिया है, लेकिन नलकूप की नाली खराब होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। बिरनो बाजार में राजकीय नलकूप संख्या-18 जीजी की नाली दस वर्षों से खराब है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सिंचाई बाधित है। किसान ऋषभदेव सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से नाली खराब होने से 300 बीघे धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल सूख जाती है। जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से कई बार लिखित शिकायत के बाद भी नाली निर्माण नहीं हो सका। किसानों ने चेतावनी दिया कि अगर तीन दिन के अंदर हौज और नाली का निर्माण शुरु नहीं हुआ तो ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। पुतला फूंकने वालों में किसान ऋषभदेव सिंह, नितिन सिंह, जितेंद्र सिंह, सोनू गुप्ता, रामप्यारे गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, राहुल सिंह, हरिकेश सिंह, श्रीधर चौहान, उमाशंकर सिंह, किशन सिंह सहित दर्जनों किसान शामिल थे। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि नाली निर्माण के लिए ठेकेदार से बात हो गई है। एक सप्ताह में नाली बनवाकर सिंचाई बहाल करा दी जाएगी।