{"_id":"5b2d3c7a4f1c1b214d8b7ea4","slug":"81529691258-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर(गाजीपुर)। संचार-रेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा के विशेष प्रयास से ग़ाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन पर 96.4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड का शिलान्यास श्री सिन्हा 23 जून की शाम चार बजे करेंगे। 12 एकड़ की भूमि में बनने वाले इस सौ केएसी विद्युत क्षमता वाले लोकोशेड का निर्माण कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से कराया जाएगा। इस क्रम में शुक्रवार की शाम साढे़ चार बजे डीआरएम एसके झा ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच स्थल के अगल-बगल साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। व्यवस्था प्रबंध में लगे कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि पार्किंग स्थल का निर्माण ऐसी जगह होना चाहिए जिससे आने-जाने में किसी व्यक्ति को कोई समस्या न उत्पन्न हो। बताया कि किसी भी इलेक्ट्रिक रेल इंजन में खराबी आने की दशा में उसका सकुशल रिपेयर एवं मेंटेनेंस का कार्य इस लोकोशेड में किया जाएगा। वाराणसी, गोरखपुर और दानापुर रेल मंडल में इस तरह का लोक्रो शेड नहीं है। जिले के सैदपुर में बनने वाला यह एकमात्र लोको शेड होगा। इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास एवं विस्तार होगा। भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अनूप जायसवाल डीआरएम श्री झा के साथ कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन