फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एनएच पर पांच घंटे तक लगा जाम, राहगीर परेशान

एनएच पर पांच घंटे तक लगा जाम, राहगीर परेशान

Wed, 14 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर पांच घंटे तक लगा जाम, राहगीर परेशान
गाजीपुर।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार को पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इसमें सैकड़ों भारी तथा छोटे वाहन फंसे रहे। कुछ घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त भी हुआ तो वाहन रेंगते रहे। पूूर्वांह्न नौ बजे लगा जाम दोपहर बाद करीब दो बजे समाप्त हो गया। जाम में दर्जनभर बसें, जीप, टेंपो के साथ ही मरीजों को वाराणसी लेकर जा रही तीन एंबुलेंस भी घंटों फंसी रहीं।
बुधवार को पूर्वाह्न करीब नौ बजे कठवा मोड़ चौराहे के पास एक वाहन के फंसने से अचानक जाम लग गया। इसके बाद, कठवा मोड़ से सहबाजकुली की तरफ जाम बढ़ने लगा। भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन फंसने से अचानक सड़क पर पूरी तरह से आवागमन ठप रहा। इससे यात्री घंटों परेशान रहे। जाम में तीन एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। मरीजों को बलिया से वाराणसी के लिए रेफर किया गया था लेकिन मरीजों को जाम से बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं था। तीमारदार परेशान थे। उधर, कठवा मोड़ के पास पुलिस यातायात दुरुस्त करने में पसीना बहा रही थी, लेकिन उसे इसे बहाल करने में करीब पांच घंटे लग गए। दोपहर बाद करीब दो बजे आवागमन बहाल हो सका। कठवा मोड़ से लेकर सहबाजकुली तक दो कतार में वाहनों के खड़े होने तथा आवागमन ठप होने के बाद भी कच्चे रास्ते से बाइक सवार जैसे-तैसे निकल रहे थे। इस बीच पूरे मार्ग पर धूल ही धूल उड़ रहा था। मार्ग से पैदल निकलना भी कठिन तथा कष्टकारक हो गया था।
विज्ञापन

नगर से सटे रौजा, गाजीपुर घाट और कठवा मोड़ पर यातायात पुलिस न होने से आए दिन लोग जाम का झाम झेलते हैं। शहर में शायद ही कोई दिन ऐसा हो कि जाम न लगे। पिछले दो महीने से एनएच किनारे पटरी बनाने के लिए खोदी गई सड़क से जाम लगता रहा। यह अब भी जारी है। इसी बीच में रौजा से ओवरब्रिज तक एनएच पर सीसी रोड का निर्माण कार्य चलने से करीब एक माह तक मुख्य मार्ग से आवागमन बंद कर दिया गया था। इस दौरान भी नगरवासी जलालत झेलते रहे। रौजा की सड़क बनने तथा कठवा मोड़ पुल के पास नीचे से बाईपास का निर्माण कराए जाने के बाद लगा की अब जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी, लेकिन समस्या दूर होने का नाम ही नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed