फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्टेशन के अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी

स्टेशन के अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी

Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन के अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी
मुहम्मदाबाद - गाजीपुर। केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के 17 मार्च को यूसुफपुर आने की संभावना से मुहम्मदाबाद क्षेत्र के लोगों को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी है। केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण एवं विस्तारीकरण के कार्य का जायजा लेने के लिए 17 मार्च को यूसुफपुर स्टेशन पर आएंगे। उनके पैतृक गांव मोहनपुरा सहित मुहम्मदाबाद तहसील के प्रमुख रेलवे स्टेशन यूसुफपुर पर प्लेटफार्म संख्या- 2 का निर्माण, फुट ओवरब्रिज का निर्माण, सुंदरीकरण, यात्री सुविधाओं एवं इस रेलखंड पर चलने वाली दो ट्रेनों गोदिया एवं हरिहरनाथ एक्सप्रेस के यूसुफपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता की ओर से की जा रही है। रेल राज्यमंत्री ने यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया के विकास एवं प्लेटफार्म संख्या-2 एवं 3 के निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य शुरू करा दिया है लेकिन निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। निर्माण एजेंसियों की तरफ से मानक के अनुरूप कार्य न कराये जाने की भी शिकायत लोगों ने की है। बलिया के सांसद भरत सिंह द्वारा रेल मंत्री पियूष गोयल से मिलकर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर गोदिया एक्सप्रेस एवं लखनऊ छपरा एक्सप्रेस के ठहराव एवं बलिया से दिल्ली जाने वाली भृगु एक्स्प्रेस को सप्ताह में 3 दिन चलाए जाने का आदेश कराए जाने तथा सांसद भरत सिंह द्वारा यूसुफपुर स्टेशन पर गोदिया एक्सप्रेस के ठहराव की लंबे समय से की जा रही मांग की उपेक्षा करने से सांसद के प्रति लोगों में नाराजगी व्याप्त है। रेल मंत्री से मिलने गए मुहम्मदाबाद क्षेत्र के लोगों से बातचीत के दौरान राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आश्वासन दिया कि 17 मार्च को वाराणसी से बलिया तक हो रहे विद्युतीकरण का जायजा लेने के लिए जाते समय यूसुफपुर स्टेशन पर रूककर वहां हो रहे निर्माण कार्य को स्वयं देखेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा उन्हें अवगत कराया गया है कि 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इसकी सत्यता की भी जानकारी लेंगे। साथ ही स्टेशन की हर जरूरत पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed