फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डाइग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया

डाइग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया

Sat, 30 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
डाइग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया
औड़िहार (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर सैदपुर के उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिन्हा ने संयुक्त रुप से शनिवार को नगर के निजी क्षेत्र में संचालित तीन डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं डाक्टर एक्सरे कक्ष में ताला लगाकर खिसक लिए तो कहीं पर कार्य ठीक से होता मिला। एक केंद्र पर प्रथम मंजिल पर बनाए गए एक्सरे कक्ष की सीढ़ी मानक के अनुरूप न होने पर उप जिलाधिकारी ने संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए सीढ़ियों में बदलाव करने अथवा एक्सरे कक्ष को अन्यत्र हटाने का कड़ा निर्देश दिया। अधिकारियों ने सामान्यत: निरीक्षण में सभी केंद्रों में पर सब कुछ ठीक बताया। डॉ. सिन्हा ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को हर क्षेत्र में बेहतर बनाए रखने के तहत आगे भी निरीक्षण कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed