{"_id":"5a467ebf4f1c1baa268b692b","slug":"81514569407-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सेवानिवृत प्रवक्ता के घर से उड़ाए चार लाख का आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सेवानिवृत प्रवक्ता के घर से उड़ाए चार लाख का आभूषण
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पिपनार गांव में गुुरुवार की देर रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त प्रवक्ता के मकान में घुसकर चार लाख रुपये के आभूषण पर सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी दलबल के साथ पहुंचकर घटना स्थल का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण किया।
पिपनार गांव स्थित पचोत्तर इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता रणधीर सिंह अपने परिजनों के साथ देर शाम भोजन करने के बाद सोने चले गए। देर रात चोर बांस के सहारे मकान के पिछले हिस्से से घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने सबसे पहले रस्सी और साड़ी से कमरे में सो रहे कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने की चार चूड़ी, एक जंजीर, चार जोड़ी कान का टप्स, पांच अंगुठी, एक हार, दो जोड़ी चांदी का पायल सहित कीमती जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। उसके बाद दो बक्से भी उठा ले गए। चोरों ने खेत में बक्से का ताला तोड़कर कीमती कपड़ा भी उड़ा दिया। जब चोर तीसरे दरवाजे को तोड़ रहे थे। आवाज रणधीरए सिंह की नींद खुल गई और दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगे। दरवाजा नहीं खुला तो शोर मचाने पर चोर मुख्य दरवाजे से भाग निकले। घर में रणधीर सिंह के अलावा उनकी पत्नी और भाई का परिवार और एक नौकर रहता है। सेवानिवृत्त प्रवक्ता के मकान में चोरी की यह दूसरी घटना है। इस घटना से पूर्व बीते 15 सितंबर की रात को भी 10 लाख रुपये के आभूषण की चोरी हुई थी। इसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। इस घटना को लेकर गांव के लोग भयभीत नजर आ रहे है। पीड़ित ने चार लाख रुपये के आभूषण की चोरी का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। जखनिया संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली के प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर में चोरों ने गुरुवार की रात में किचन रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन के साथ ही अनाज उठा ले गए। प्रधानाध्यापक रीता सिंह चोरी की जानकारी खंड शिक्षाधिकारी राजेश राम को देने के बाद इसकी जानकारी भुडकुड़ा कोतवाली को दी। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज के पास खड़ी बाइक को चोरों ने उड़ा दिया। पीड़ित प्रदीप सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।